एक उड़ान

रोज़ ही की तरह मैं उलझी थी,
कुछ शब्दों को सुलझाने में;
कुछ पढ़ने में पढ़ाने में,
मुद्दे की बात पे आने में।

मालूम हुआ दरवाज़े पर,
कोई पंछी भीगा-भागा;
मैं भी भीगूँ नाचूँ गाउँ,
अरमान मेरे मन में जागा।

सावन के दिन बारिश झमझम,
बूंदें बिखरे मोती छमछम;
बरखा रानी आयी ऐसे-
ज्यों गूंज उठी कोई सरगम।

ऐसे में कैसे काम करे,
आखिर मन कैसे धीर धरे,
पंछी राजा कुछ जादू कर
ले चल मुझको भी साथ परे।

हम भीगेंगे, हम गाएंगे
छूकर फिर नभ को आएंगे
पंखों को यूं फैलाएंगे
सावन का लुत्फ उठाएंगे।

ठंडे-ठंडे से मौसम में
ऊंची-ऊंची सी एक उड़ान
प्यारी-प्यारी सी आज़ादी
भोला-भाला सा इक अरमान…

~प्रियंका टोडरिया~

प्रियंका एक कला प्रेमी हैं, जिन्हें सिनेमा, कविता, साहित्य और पुस्तकों की दुनिया में सुकून मिलता है। बचपन से ही कहानियों के प्रति उनका विशेष आकर्षण रहा है, जो आज भी कायम है। उनके लिए कविता लेखन की एक खूबसूरत विधा होने के साथ-साथ अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालने का एक अनमोल माध्यम भी है। यह उन्हें किसी खास पल में महसूस किए गए एहसासों को संजोने और बाद में फिर से उनसे जुड़ने का अवसर देती है। वह अपने आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने और उसके अर्थ तलाशने के लिए भी लिखती हैं। कई बार लेखन उन्हें विचारों की उलझनों के बीच स्पष्टता खोजने और मन के कोलाहल को शांत करने में मदद करता है।

अगर आपको उचित लगे तो इस लेख को लाइक और इस पर कमेन्ट करें | अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों से साझा करें |

The GoodWill Blog को follow करें ! मुस्कुराते रहें |

अगर आप भी लिखना चाहते हैं The GoodWill Blog पर तो हमें ईमेल करें : blogthegoodwill@gmail.com

https://www.facebook.com/thegoodwillblog : Facebook
https://www.instagram.com/blogthegoodwill/ : Instagram
https://twitter.com/GoodWillBlog : Twitter

One thought on “एक उड़ान”

Leave a Reply