सवाल है कि…

रास्ते-
जो ले जाते हैं दूर,
वही पास भी ले आते हैं,
सवाल है कि…
कदम क्या चाहते हैं?

हवा-
जो ले जाती है नीचे,
वही उपर भी पहुंचाती है,
सवाल है कि…
परिंदा क्या चाहता है?

तूफ़ान-
जो डुबाता है,
वही नये साहिल दिखाता है,
सवाल है कि…
कश्ती क्या चाहती है?

भंवर-
हर डगर हर सहर है,
सवाल है कि…
फ़ितूर क्या चाहता है?

~समर~

समर भीड़ में उलझा हुआ एक चेहरा है |

अगर आपको उचित लगे तो इस रचना को लाइक और इसपर कमेन्ट करें | अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों से साझा करें | The GoodWill Blog को follow करें ! मुस्कुराते रहें |

अगर आप भी लिखना चाहते हैं The GoodWill Blog पर तो हमें ईमेल करें : publish@thegoodwillblog.in / blogthegoodwill@gmail.com

हमसे फेसबुक इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर जुडें :

https://www.facebook.com/thegoodwillblog : Facebook
https://www.instagram.com/blogthegoodwill/ : Instagram
https://twitter.com/GoodWillBlog : Twitter

Leave a comment